{"_id":"5dc0712d8ebc3e013549c04a","slug":"how-4209-pensioners-widow-stuck-in-hathras-hathras-news-ali217939547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में कैसे अटकी 4209 पेंशनार्थियों की विधवा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में कैसे अटकी 4209 पेंशनार्थियों की विधवा पेंशन
विज्ञापन
4209 पेंशनार्थियों की अटकी ‘विधवा पेंशन’
बैंक का नाम बदलने के कारण नहीं पहुंची बैंक खातों में पेंशन
एनआईसी के जरिए बैंक डिटेल अपडेट करने का किया जा रहा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले की 4,209 पेंशनार्थियों की विधवा पेंशन अटक गई है। ग्रामीण बैंक के नाम बदलने के कारण इन पेंशनार्थियों के खाते में पिछली किश्त नहीं पहुंच पाई है। इस कारण अब यह पेंशनार्थी बैंक और जिला प्रोबेशन कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। वहीं एनआईसी के जरिए इन पेंशनार्थियों की बैंक डिटेल अपडेट किए जाने का काम किया जा रहा है।
शासन स्तर से विधवा पेंशन के रूप में तिमाही पर एकमुश्त किश्त जारी की जाती है। इन पेंशनार्थियों को प्रति तिमाही 1,500 रुपये की किश्त शासन की ओर से सीधे पेंशनार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। हालांकि इनके खातों का रखरखाव और अपडेटेशन जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से किया जाता है। जिले में वर्तमान में 16557 पेंशनार्थी विधवा पेंशन ले रही हैं। शासन की ओर से कार्यालय से अपडेट डाटा के अनुसार पर पिछली किश्त 12,348 पेंशनार्थियों को ही मिल सकी।
यह किश्त इनके खाते में दिवाली को देखते हुए दिवाली से पहले भेजी गई। वहीं 4209 पेंशनार्थियों के खाते में पेंशन की किश्त नहीं पहुंच सकी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त का नाम बदलकर आर्यावर्त बैंक हो गया है। इस कारण इनके ऑनलाइन बैंक खातों की डिटेल अपडेट की जा रही है। यहां तक कि इनके खाते नंबर भी अपडेट किए जा रहे हैं। एनआईसी के जरिए इन पेंशनार्थियों की बैंक डिटेल अपडेट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक के नाम बदलने के कारण विधवा पेंशन कुछ लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंच पाई है। जल्द ही एक सप्ताह में इन खातों में पेंशन की धनराशि भिजवा दी जाएगी। बैंक डिटेल अपडेट की जा रही है।
-डीके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी