{"_id":"66fe934acedbe7aa490b37c0","slug":"house-collapses-suddenly-husband-wife-and-daughter-injured-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अचानक भरभराकर गिरा मकान, पति-पत्नी व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अचानक भरभराकर गिरा मकान, पति-पत्नी व बेटी घायल
Thu, 03 Oct 2024 06:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:22 PM IST
सार
परिवार के तीनों सदस्य घर में पहले तल पर थे। इस बीच अचानक मकान की छत धंस गई। मकान गिरते ही मलबे में पति शहजाद, पत्नी मैना और बेटी सोनम दब गए।
विज्ञापन
लाला का नगला में शहजाद पुत्र ईशू के मकान की गिरी छत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के लाला का नगला में 3 अक्टूबर की सुबह एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में पति-पत्नी व बेटी घायल हो गए। लोगों ने मुश्किल से मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
शहजाद अपनी पत्नी मैना और बेटी सोनम के साथ रहता है। 3 अक्टूबर की सुबह परिवार के तीनों सदस्य घर में पहले तल पर थे। इस बीच अचानक मकान की छत धंस गई। मकान गिरते ही मलबे में पति शहजाद, पत्नी मैना और बेटी सोनम दब गए।
विज्ञापन
मकान गिरने की आवाज सुनक मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। करीब 25 मिनट में तीनों सदस्यों को मलबे से बाहर निकाल लिया। घायल अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन