{"_id":"5f639b128ebc3eb729192cb5","slug":"hospital-sealed-one-nurse-arrest-and-other-run-away-hathras-news-ali2440617119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल सील, एक नर्स गिरफ्तार, दूसरी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल सील, एक नर्स गिरफ्तार, दूसरी फरार
विज्ञापन
अस्पताल में कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित विमल बाजार में चल रहे एक फर्जी अस्पताल पर एसडीएम सदर ने छापेमार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में मौजूद दो अप्रशिक्षित नर्स एसडीएम को आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा सकीं। अस्पताल में दर्जनों मरीजों का उपचार चल रहा था लेकिन, एक भी डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। वहीं, एक नर्स भी मौका पाकर भाग गई। एसडीएम ने एक नर्स को पुलिस के हवाले कर दिया है और अस्पताल को सील कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित विमल बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहे मुस्कान हॉस्पिटल की शिकायत किसी व्यक्ति ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय कुमार शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी पर बृहस्पतिवार को एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग व पुलिस बल के साथ मुस्कान हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इससे खलबली मच गई। छापेमारी के दौरान हॉस्पिटल संचालक मौके से फरार हो गया। उपजिलाधिकारी को मौके पर दो अप्रशिक्षित नर्स मरीजों का उपचार करते हुए मिली। जब उनसे हॉस्पिटल से संबंधित अभिलेख मांगे गए तो वे नहीं दिखा सकी।
अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल को उपजिलाधिकारी ने सील कर दिया। इसी बीच मौका पाकर एक नर्स फरार हो गई। वहीं एक नर्स को पुलिस ने मौके से अपनी हिरासत में लिया है। उपजिलाधिकारी ने हॉस्पिटल में उपचार करा रहे मरीजों को सीएचसी में उपचार कराने की सलाह दी। हॉस्पिटल को सील करने से पूर्व वहां मौजूद मरीजों से हॉस्पिटल को खाली कराया गया। इस संबंध में एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मुस्कान हॉस्पिटल की शिकायत एक व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी से गई थी। जिस पर छापेमार कार्रवाई की गई। मौके पर कोई डॉक्टर व संचालक नहीं मिला और ना ही कोई अभिलेख मिले। जिसके चलते उक्त हॉस्पिटल को सील किया गया है।