{"_id":"5e9494678ebc3e77442bda21","slug":"health-department-team-carry-a-women-for-checkup-sikandhra-rahu-news-ali2312862168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के अस्पताल में इलाज कराने वाली महिला को ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के अस्पताल में इलाज कराने वाली महिला को ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
आगरा के जिलाधिकारी के पत्र पर नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी महिला पुष्पा देवी पत्नी अमरनाथ अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर से उठा ले गई। इससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। महिला का आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वहां कोरोना संक्रमित मिलने पर उस अस्पताल को सील कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुष्पा देवी को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
दरअसल, आगरा जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने फिरोजाबाद, हाथरस, इटावा, मैनुपरी, एटा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, औरेया, कन्नौज के जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि जनपद आगरा में श्री पारस हॉस्पिटल को हॉटस्पॉट मानकर सील कर दिया गया है। इस हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस हॉस्पिटल में 26 मार्च से 6 अप्रैल तक 96 लोगों ने इलाज कराया था। इनके कोरोना संक्रमित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पत्र में इनकी जांच करा ऐसे लोगों को चिह्नित करने का अनुरोध किया गया है।
इसी पत्र के आधार पर हाथरस जिला प्रशासन सक्रिय हो गया तथा एसडीएमय सिंकदराराऊ विजय शर्मा के निर्देश पर सीएचसी की टीम महिला पुष्पा देवी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले गई।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीम ने बताया कि चूंकि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना की जांच का कोई पुख्ता जरिया नहीं है इसलिए इन्हें संभवत: सासनी के क्वारंटीन सेंटर में भेजकर जांच कराई जाएगी। इधर पुष्पा देवी के पुत्र किशन अग्रवाल ने बताया कि मां के खून में सोडियम की कमी हो गई थी इसलिए उन्हें इलाज के लिए आगरा पारस हॉस्पिटल में ले जाया गया था। डाक्टरों ने जब उन्हें ठीक पाया तो घर भेज दिया। उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार की कोई शिकायत नहीं है। इधर, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।