{"_id":"5fa2fa5a8ebc3e9bcc42d1d9","slug":"health-camp-in-naghla-ghani-45-patient-checkup-sadabad-news-ali24802343","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला घनी में लगा स्वास्थ्य कैंप, 45 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला घनी में लगा स्वास्थ्य कैंप, 45 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
गांव नगला घनी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में जांच करती स्वास्थ्य टीम
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला घनी में बुखार से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे ने बुधवार को शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 45 मरीजों का उपचार किया गया। पूरे गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया, जिससे कि गांव में मच्छर जनित रोग न फैल सकें।
स्वास्थ्य शिविर में बुखार, सर्दी, खांसी जुकाम के 45 मरीजों की चिकित्सा चिकित्सीय टीम द्वारा की गई। सभी मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवाएं वितरित की गईं। कैंप में बुखार के तीन मरीज सामने आए। स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. प्रेमपाल शर्मा, सीपी सिंह और योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदलते मौसम बीमारियों की सौगात देता है, इसलिए बदलते मौसम में लोगों को अपने रहन सहन, खान पान को बदल देना चाहिए। सुबह शाम गर्म कपड़े पहनें। गुनागुना पानी पीएं और ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियों की शोरूम में हुई कोरोना की जांच, सभी निगेटिव
शोरूम व दुकानों के संचालकों व कर्मियों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। करीब 35 लोगों की जांच में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं निकला। टीम में डॉ. प्रेमपाल शर्मा, डॉ. मनीष चौधरी, सीपी सिंह, रवि आदि थे।