{"_id":"62c1d5d1396c024149641283","slug":"hathras-youth-injured-in-bus-collision-dies-during-treatment-hathras-news-ali2952689172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बस की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बस की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड रुहेरी के निकट नोएडा डिपो की बस की टक्कर से घायल युवक की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रघनियां निवासी मुनेशचंद्र (45) पुत्र नत्थीलाल रविवार को रुहेरी के निकट नोएडा डिपो की बस की टक्कर से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर देर रात को मुनेशचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अलीगढ़ से शव गांव रघनियां पहुंचा। संवाद