{"_id":"6283dd31375ec21876200d39","slug":"hathras-youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-sikandhra-rahu-news-ali29177481","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
हाथरस : इलाज के दौरान मृत विपिन का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी युवक 11 मई को दुर्घटना में घायल हो गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव नगरिया निवासी बादशाह शर्मा पुत्र रामसहाय शर्मा ने कोतवाली दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 मई को गांव के ही वासुदेव पाठक उसके घर आए और कहने लगे कि उनकी बाइक घर पर खड़ी है। उन पर बाइक चलाना नहीं आता है, इसलिए अपने पुत्र को मेेरे साथ भेज दो। उनका बेटा विपिन वासुदेव पाठक को पीछे बिठाकर जा रहा था।
गांव भटीकरा के पास रजबहे पर सामने से आते बाइक सवार ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ पंजीकरण नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद