{"_id":"61268c408ebc3e7a1c7a8f29","slug":"hathras-youth-dies-under-suspicious-circumstances-sadabad-news-ali27153103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव नगला दुर्जिया में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं।
गांव निवासी विजय सिंह पुत्र लालाराम ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 20 अगस्त को उनके ही गांव का एक व्यक्ति उनके घर आया और उनके बेटे योगेंद्र को उसी की बाइक से मई गांव तक चलने की कहकर अपने साथ ले गया। जब उनका बेटा शाम तक घर नहीं आया तो उसने अपने बेटे के फोन पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इस व्यक्ति पर कॉल किया तो उसने बताया कि वह अभी आ रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही गांव के एक अन्य व्यक्ति का फोन आया।
उसने बताया कि उनका बेटा योगेंद्र सड़क के सहारे एक खेत में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका बेटा अचेत अवस्था में था और पास ही कुछ लोग खड़े थे। पास ही उसके बेटे की बाइक पड़ी हुई थी। वह अपने बेटे को उपचार के लिए खंदौली ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के सदमे में होने की वजह से वह रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके थे। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संवाद