फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth cut to death by train, jammed for three hours

हाथरस : युवक की ट्रेन से कटकर मौत, तीन घंटे लगा रहा जाम

Fri, 24 Jun 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth cut to death by train, jammed for three hours
हाथरस : ट्रेन के कटकर मृत राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुरदिलनगर रोड पर रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार की रात को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की मां कोतवाली पर चीख-चीखकर कह रही थी कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण जीटी रोड पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
बता दें कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पुरदिलनगर रोड पर अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव कटा हुआ पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव लखीमपुर थाना जलेसर जिला एटा निवासी राजकुमार (19 वर्ष) पुत्र ओमवीर सिंह के रूप में हुई। मृतक के घर पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंची मृतक की मां राजकुुमारी ने बताया कि तीन लोगों ने फोन कर उसके बेटे को बुलाया और मारकर रेलवे लाइन पर डालकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है, इसका जवाब राजकुमारी नहीं दे पाईं। इधर, दुर्घटना के बाद कुछ ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर रोक दी गईं। इसकी वजह से फाटक लगातार तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान जीटी रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed