{"_id":"60e4a21b8ebc3ebc7846e929","slug":"hathras-youth-commits-suicide-by-hanging-shaphu-news-ali2674514126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सोमवार की रात में कस्बा के मोहल्ला ओझियाना निवासी 28 वर्षीय प्रवेश उर्फ छोटी बीड़ी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रोग से पीड़ित था और आगरा के किसी डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था।
परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की शाम से ही बहकी-बहकी बातें कर रहा था। रात होने पर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने मंगलवार की सुबह उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने को आवाज दी लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। जब जंगला की झरी से झांक कर देखा तो उसका शरीर साड़ी से बंधा पंखे पर लटका हुआ था। परिजनों ने शीघ्र ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तोड़ शव का पंखे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।