फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth commits suicide by hanging

हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 09 May 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth commits suicide by hanging
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव अहवरनपुर निवासी मलखान सिंह का 35 वर्षीय बेटा टिंकू पत्थर घिसाई का काम करता था। हाथरस गेट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि परिवार के लोगों ने जानकारी दी है कि युवक को नशे की बुरी लत लग गई थी। इसे पूरा करने के लिए वह हर दिन शराब पीता था। परिजन विरोध करते तो वह उनसे झगड़ा करने लग जाता था।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात को भी उसने गांव के युवकों के साथ शराब पी। देर रात को वह घर आया और सो गया। सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज लगाई। परिवार का कोई सदस्य उसके पास चाय लेकर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। टिंकू का शव फंदे से लटका हुआ था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed