{"_id":"6193f8ed218d7708837a97bd","slug":"hathras-youth-caught-withdrawing-money-from-woman-s-purse-uproar-hathras-news-ali2783075191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला के पर्स से रुपये निकाल रहा युवक पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला के पर्स से रुपये निकाल रहा युवक पकड़ा, हंगामा
विज्ञापन
हाथरस : बैग से रुपये चोरी होने के बाद एक युवक से जानकारी करती महिलाएं व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
टेंपो में सवार एक महिला के पर्स से एक युवक ने दो हजार रुपये पार कर दिए। महिला ने इस युवक को देख किया और उसे पकड़ लिया। मामला आगरा रोड पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस इस युवक को अपने साथ कोतवाली सदर ले गई।
हुआ यूं कि हाथरस जंक्शन निवासी एक महिला सादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के निकट से टेंपो में सवार हुई। उसने अपना बैग टेंपो की छत पर रख दिया। उसमें उसका पर्स भी रखा था। टेंपो में सवार एक युवक ने उसके बैग से पर्स में रखे दो हजार रुपये पार कर दिए।
महिला ने इस युवक को जब रुपये चोरी करते देखा तो गिजरौली के निकट उसने शोर मचा दिया और टेंपो को रुकवा दिया। महिला के शोरगुल मचाने पर लोगों ने इस युवक को पकड़ लिया। मामला पुलिस चौकी आगरा रोड तक पहुंच गया। पुलिस इस युवक को कोतवाली सदर ले आई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद