फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Yogi-Modi government is dedicated to farmers: Kameshwar

हाथरस : किसानों के लिए समर्पित है योगी-मोदी सरकार : कामेश्वर

Sun, 26 Dec 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Yogi-Modi government is dedicated to farmers: Kameshwar
हाथरस : किसान महासम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व अन्य अतिथियों ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव पर पूरे विश्व की निगाह है। दुनिया के चार बड़े देेश हैं, उसके बाद पांचवें नंबर पर प्रदेश की आबादी आती है। यहां किसकी सरकार बनने वाली है, इस पर दुनियाभर की नजरें लगी हैं। विदेशी एजेंसी जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं, भारत को खंड खंड करना चाहती हैं, वो चाहती हैं कि भाजपा की सरकार न बन पाए। उनको मालूम है कि उप्र से होकर ही दिल्ली का रास्ता जाता है।
यह बातें हाथरस रोड स्थित बढ़ार चौराहे पर आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के संयोजकत्व में आयोजित किसान महासम्मेलन और किसान सम्मान समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि 2022 में उप्र में भाजपा की सरकार बनती है तो 2024 में नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय है। नरेंद्र मोदी पीएम बने तो भारत दुनिया का नेता रहेगा। भारत जैसा चाहेगा, वैसे दुनिया चलेगी। 2022 का चुनाव दुनिया व भारत के लिए महत्वपूर्ण है। आप संकल्प लेकर जाएं उप्र में भारत की सरकार बनाएंगे। पहले बिजली चार घंटे आती थी, आज 18 घंटे आती है। पहले बिजली इसलिए आती थी कि लोग मोबाइल चार्ज कर लें, आज बिजली इसलिए आती है कि किसान सिंचाई कर लें और लोग एसी लगवाकर रहें। सपा-बसपा की सरकार में चीनी मिलें बेची जाती थीं। 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी ने 20 चीनी मिलों का नवीनीकरण व क्षमतावृद्घि कराई है और 20 चीनी मिलें खुलवाईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आमदनी दो गुनी करने का संकल्प लिया है। कोरोना के कारण पूरे विश्व की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई, जिस कारण इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अधिक समय लग रहा है। इससे पूर्व कामेश्वर प्रसाद सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक की सरकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा किसानों के हित में कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद किसानों का स्वाभिमान बढ़ा है। कार्यक्रम संयोजक व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर और पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान ने की और संचालन महामंत्री योगेंद्र सिंह गहलोत ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, स्वामी कैलाशनंद, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, रूपेंद्र बंटी चौधरी, प्रीती चौधरी, योगेश गौतम, आरबी गौतम, गनेशीलाल गौतम, चौधरी संजय सिंह, रामवीर भैया, डॉ. देवचंद्र गौड़, हंवीर सिंह प्रधान, डॉ. योगेश शर्मा, सुनील गौतम, हरिकेश पहलवान, तुलसीदास अग्रवाल, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, गीतम सिंह, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, हीरा सिंह, रिंकू गौतम, सतेंद्र तुगाना, भूपेंद्र चौधरी, प्रशांत पौनिया, राजेंद्र सिंह धाकरे, सूरज शाह, अशोक चौधरी, ओमवीर प्रधान, गजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, अनिल पाराशर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed