{"_id":"5fd6451a8ebc3e3b8e184a9f","slug":"hathras-women-injured-for-assault-on-door-hathras-news-ali251037691","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दरवाजा लगाने को लेकर मारपीट, महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दरवाजा लगाने को लेकर मारपीट, महिला जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी कछवाया में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया।
गांव गढ़ी कछवाया में रविवार को एक पक्ष द्वारा दरवाजा लगाया जा रहा था। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में आशा देवी नाम की महिला जख्मी हो गई।
पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।