फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman pretending to escape to avoid arrest

हाथरस : गिरफ्तारी से बचने के लिए पलायन का नाटक कर रही महिला

Fri, 16 Dec 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman pretending to escape to avoid arrest
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर की एक महिला और उसके परिवार के घर छोड़कर चले जाने के मामले को कस्बे के कुछ लोगों ने नाटक करार दिया है। इसे लेकर डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र भी दिया गया है और इस महिला की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि यह महिला कुछ अन्य लोगों के साथ देह व्यापार और चाइल्ड पोनोग्राफी जैसे कृत्यों में लिप्त है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। इसे लेकर पुरदिलनगर की ईओ ने जांच पड़ताल की और उन्हें साक्ष्य भी दिखाए गए।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में इस व्यक्ति ने कहा है कि इसके बाद महिला व उसके सहयोगियों ने उसके दस साल के भतीजे के साथ कुकर्म किया और कराया। इस मामले में उक्त महिला सहित चार नामजदों के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें इस महिला का गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह महिला अपने घिनौने कृत्यों के बचने के लिए पलायन जैसी अफवाहें फैला रही है और नाटक कर रही है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस महिला व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कराया जाए और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed