{"_id":"5f18905e8ebc3e638375b470","slug":"hathras-woman-dies-in-suspicious-condition-in-mursan-hathras-news-ali239322652","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत
विज्ञापन
हाथरस: मुरसान में महिला की मौत के बाद मौके पर मौजूद तहसीलदार व पुलिस फोर्स।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बे के एक मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जितेंद्र पुत्र राजवीर निवासी धोबियान मोहल्ला मुरसान की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। जितेंद्र घोड़ा बुग्गी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार को उसकी पत्नी रचना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी।
इसके उपरांत महिला पंखे से लटकी हुई मिली। मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि मृत महला की बहन की शादी भी उसी मोहल्ले में हुई है। मृतक की बहन ने ससुरालीजनों पर बहन को मारने का आरोप लगाने लगी। महिला ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उस पर एक साल की बेटी है।
उसका पति उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। महिला द्वारा आरोप लगने के बाद मृतक महिला के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।