{"_id":"63090e89376167347a46a262","slug":"hathras-woman-accuses-youth-of-rape-sikandhra-rahu-news-ali298982186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक के खिलाफ एक माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म करके जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
तहरीर में महिला ने कहा है कि एक माह पूर्व उसके जेठ और जिठानी बाहर गए थे। इसका फायदा उठाते हुए रात्रि में उसके घर में घुसकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताने की धमकी भी दी।
उसी समय वह बीमार हो गई और एक माह बाद उपचार के बाद घर लौटी और परिजनों को इस बारे में बताया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामला एक माह पुराना है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। संवाद