{"_id":"592f04784f1c1b432bbdb27f","slug":"hathras-withdraw-85-thousand-from-clerk-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क के बैंक खाते से पार किए 85 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क के बैंक खाते से पार किए 85 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 31 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय में कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार के एसबीआई मुख्य शाखा स्थित खाते से ठगों ने 85 हजार रुपये पार कर ऑनलाइन शॉपिंग की गई। हैरत की बात यह है कि जब भी खाते से रकम निकाली गई, एसएमएस अलर्ट होने के बावजूद संदीप के पास कोई मैसेज नहीं आया। उन्हें 23 मई को इस ठगी के बारे में तब पता चला जब उन्होंने एटीएम से रकम निकाली। रकम निकालने पर मोबाइल फोन पर आए एसएमएस में उन्हें खाते में शेष रकम की जानकारी हुई जो उनके मुताबिक 85 हजार रुपये कम थी। संदीप ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस इस मामले को दूसरे थाना क्षेत्र का बताकर मुकदमा दर्ज करने से पीछे हट रही है।
संदीप का कहना है कि बीते दो महीने में उसने केवल एक बार एटीएम से रकम निकाली। संदीप ने बताया कि आरोपी ने 15 बार में 85 हजार रुपये निकालकर शॉपिंग की है। हर बार रकम निकालने पर उनके फोन पर एसएमएस नहीं आया, अगर एसएमएस आया होता तो वह सचेत हो जाते।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि संदीप का खाता एसबीआई की मुख्य शाखा में है लेकिन उसका घर सासनी थाना क्षेत्र में है इसलिए उसे सासनी में ही मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन
एटीएम से निकाले दो हजार
एटीएम से कैश निकालने के दौरान जरा सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। बुधवार को नगला कुंवरजी के विकास यादव कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। एटीएम की प्रक्रिया खत्म होने से पहले ही विकास ने एटीएम छोड़ दिया। इसका फायदा उठाते हुए पीछे खड़े शख्स ने दो हजार रुपये उनके खाते से पार कर दिए। विकास ने इस मामले की शिकायत कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से की है।