{"_id":"61e4666c8df7930300347e05","slug":"hathras-will-vote-only-for-the-candidate-of-clean-image-otherwise-nota-will-be-an-option-hathras-news-ali2832396101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को ही करेंगे वोट, नहीं तो नोटा होगा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को ही करेंगे वोट, नहीं तो नोटा होगा विकल्प
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर चाय पर चर्चा करते युवा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के मुरसान गेट स्थित चाय की दुकान पर चुनाव पर चर्चा करते हुए स्थानीय युवा बोले कि स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को वोट करेंगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो नोटा का प्रयोग करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में काफी वोट नोटा को मिले थे। लोगों ने नोटा को लेकर जागरूकता आ रही है।
अगर इसी प्रकार लोगों का समर्थन नोटा को मिलता रहा तो पार्टियां स्वच्छ छवि वालों को टिकट बांटा करेंगी। चुनाव पर चर्चा करते हुए सुनील अग्रवाल ने कहा कि पार्टियां चुनावों में अपने अपने तरीकों से पार्टी को जिताने के लिए टिकट बांट देती हैं, लेकिन यह नहीं देखती हैं कि संबधित प्रत्याशी स्वच्छ छवि का है या नहीं।
स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को वोट करूंगा, नहीं तो नोटा का विकल्प भी है। टिंकू राना ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में जाम की समस्या आज भी है। शहर को सुंदर बनाने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। हिमांशु गौड़ ने बताया कि वोट मांगने के बाद प्रत्याशी अगर चुनाव जीत जाए तो जनता की नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन
सदर सीट पर प्रत्याशी स्थानीय होना चाहिए। चंद्रप्रकाश अग्रवाल व वैभव अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा की विभिन्न समस्याएं हैं। शहर में नई सीवरेज लाइन के लिए जो प्रत्याशी काम करेगा, उसको ही वोट देंगे। इसके अलावा विष्णु अग्रवाल, सारांश टालीवाल, प्रेम पोद्दार, नितिन अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, अमित बंसल ने भी अपनी राय रखी।