फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will have to wait now for admission in degree colleges

हाथरस : डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभी करना होगा इंतजार

Tue, 10 Aug 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Will have to wait now for admission in degree colleges
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि यूपी बोर्ड व सीबीएसई से अभी मार्कशीट आना बाकी है। मार्कशीट आने पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो पाएगी, हालांकि आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म मिलना शुरू हो गया है, जबकि सरस्वती डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रों को मार्कसीट आने का इंतजार है। मार्कसीट नहीं आने के कारण अभी टीसी का वितरण भी नहीं हो पाएगा। जिसके कारण नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ कॉलेज संचालकों ने प्रवेश फार्म देना शुरू कर दिया है। जबकि शहर के सरस्वती डिग्री कॉलेज और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं बागला डिग्री कॉलेज में भी एक दो दिन में स्नातक द्वितीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीता कौशल ने बताया कि उनके यहां प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म वितरण शुरू हो चुका है। जब तक मार्कशीट व टीसी तैयार होगी, तब तक बच्चियां अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लेंगी। स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed