{"_id":"614e22408ebc3e002b2f989c","slug":"hathras-wild-animals-entered-gigla-claw-marks-found-in-the-fields-sadabad-news-ali2740729196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गीगला में घुसा जंगली जानवर, खेतों में मिले पंजों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गीगला में घुसा जंगली जानवर, खेतों में मिले पंजों के निशान
विज्ञापन
हाथरस : जंगली जानवर के घुसने की सूचना पर गांव गीगला में पहुंची वन विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव गीगला में बृहस्पतिवार की रात को कोई जंगली जानवर घुस आया। देर रात को कई राहगीरों ने इस जानवर को देखा और गांव के लोगों को सूचना दी। पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग पूरी रात जागकर अपने घर परिवार की पहरेदारी करते रहे। शुक्रवार की सुबह लोगों ने अपने खेतों पर जाकर देखा तो कुछ लोगों के खेतों में किसी जानवर के पंजों के काफी बड़े निशान दिखाई दिए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम पहुंच गई।
टीम के सदस्यों ने पहले तो पंजे के निशानों की फोटोग्राफी की, उसके बाद ग्रामीणों के साथ खेतों व झाड़ियों में जानवर को खोजने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर बाद भी कोई जानवर नहीं मिला। गांव के प्रधान देवेश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव वेदई निवासी राजकुमार शर्मा ने फोन कर उन्हें बताया था कि गीगला की पोखर से पहले सड़क के सहारे गांव के पूर्व प्रधान गुड्डू के खेत पर नलकूप के पास चीते की तरह कोई बड़ा जंगली जानवर आ गया है।
सूचना पर देर रात ही गांव के आसपास जानवर की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह जब वह खेतों की तरफ गए तो गुड्डू के खेत और उनके सामने बनवारी के खेत में किसी जानवर के पंजे के बड़े और चौड़े निशान बने हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को आगरा से लौट रहे थे तो इस दौरान गांव गीगला की पोखर के पास पटरी पर एक चीते जैसा जानवर बैठा हुआ दिखाई दिया, जैसे ही उनकी गाड़ी खेत के पास आई, वैसे ही यह जानवर छलांग लगाकर खेतों में कहीं भाग गया। उन्होंने प्रधान को जानकारी दे दी थी। संवाद
विज्ञापन
तीन साल पहले नगला पदम में घुसा था तेंदुआ
सादाबाद। तीन साल पहले भी गांव नगला पदम में जंगल के रास्ते होकर एक तेंदुआ गांव में घुस आया था। उसको करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम ने काबू किया था। इस तेंदुए ने कई लोगों को घायल भी कर दिया था। संवाद