फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Why there was no change of account, BSA sought answer from BEO

हाथरस : क्यों नहीं हुआ खाते का परिवर्तन, बीईओ से बीएसए ने मांगा जवाब

Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Why there was no change of account, BSA sought answer from BEO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी के बैंक अकाउंट से निलंबित शिक्षक द्वारा निकाली गई धनराशि के मामले में विभागीय जांच चल रही है। अब बीएसए ने इसे लेकर बीईओ को नोटिस जारी किया है। जिसमें स्कूल का खाता प्रभारी प्रधानाध्यापक के नाम न किए जाने का कारण पूछा है। बीएसए ने पूछा है कि आखिर, क्यों खाते का परिवर्तन नहीं किया गया।
उल्लेखनीय है कि कस्बा सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे संजय शर्मा को अक्टूबर 2021 में विभिन्न अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद एक शिक्षिका को स्कूल का प्रभारी बनाया गया था। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का खाता दूसरे शिक्षक के नाम कराए जाने का आदेश बीएसए ने बीईओ को दिए थे।
विज्ञापन

इस बीच बैंक खाते में संजय शर्मा का नाम चलता रहा और इसी का फायदा उठाते हुए निलंबित शिक्षक संजय ने स्कूल के खाते से चेक के माध्यम से 53 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची। जिस पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश किए। बीएसए शाहीन ने बताया कि इस संबंध में बीईओ को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें स्कूल का खाता प्रभारी प्रधानाध्यापिका के नाम न किए जाने का कारण पूछा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed