{"_id":"6249f8a7f7e462417321bf08","slug":"hathras-wheat-should-be-lifted-soon-after-purchase-payment-should-be-done-in-72-hours-sadabad-news-ali2884580197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गेहूं खरीद के बाद हो शीघ्र उठान, 72 घंटे में हो भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गेहूं खरीद के बाद हो शीघ्र उठान, 72 घंटे में हो भुगतान
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ने गेहूं खरीद में हो रही असुविधा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के बाद उसका शीघ्र उठान सुनिश्चित करें। 72 घंटे में किसानों का भुगतान किया जाना चाहिए। वे सादाबाद श्री राम गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
चाहर ने कहा कि क्रय केंद्र से गेहूं उठाने में देरी होने के कारण खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रभावित होती है। किसानों को काफी इंतजार करना पड़ता है। खुले में पड़ा गेहूं खराब होने का डर भी सताता रहता है। उन्होंने किसान संघ कार्यकर्ताओं से कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखें।
जिससे किसानों को गेहूं खरीद में कोई असुविधा न हो। आलू किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना आगरा में किए जाने की मांग केंद्र की सरकार से की गई है। इससे आगरा, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद सहित आलू के क्षेत्र के किसानों को निर्यात योग्य प्रजाति आलू बीज मिल सकेगा।
विज्ञापन
चाहर ने डीजल, पेट्रोल और डीएपी की मूल्य वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहां है इससे किसानों की लागत बढ़ेगी। सरकार इस पर विचार करे। जिलाध्यक्ष अरुणेश कुमार वार्ष्णेय ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि नहरों में अभिलंब पानी छोड़ा जाए किसानों का सिंचाई के अभाव में पशुओं का चारा सब्जियां आदि सूख रही हैं।