{"_id":"61d73762e5be9b200a1c5a2f","slug":"hathras-warehouse-sealed-after-raid-on-metal-firm-records-seized-hathras-news-ali28249279","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेटल की फर्म पर छापे के बाद गोदाम सील, रिकॉर्ड कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेटल की फर्म पर छापे के बाद गोदाम सील, रिकॉर्ड कब्जे में लिया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लखनऊ व मथुरा की जीएसटी टीम ने बुधवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक मेटल की फर्म पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने सुबह से शाम तक सर्वे किया। लखनऊ की टीम शाम को चली गई। मथुरा की टीम देर रात को रवाना हुई। फर्म के गोदाम को सील कर दिया गया।
बुधवार को लखनऊ व मथुरा की संयुक्त जीएसटी की टीम ने शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह फर्म पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने वहां मौजूद सारे रिकॉर्ड को कब्जे में लिया। टीम ने फर्म में कई घंटे तक पड़ताल की। पड़ताल के बाद टीम अपने साथ रिकार्ड को ले गई है। माना जा रहा है फर्म में बड़े पैमाने पर कर चोरी हो रही है। इस कारण कारोबारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। टीम रिकॉर्ड के आधार पर जांच में जुटी हुई है। संवाद