{"_id":"6005d3008ebc3e33362a4431","slug":"hathras-wanted-accused-arrested-in-murder-and-robbery-case-sikandhra-rahu-news-ali2541014190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हत्या और लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हत्या और लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस : हत्या व लूट के मामले में वांछित शातिर अपराधी सनी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हत्या, लूट सहित कई मामलों में वांछित कस्बा पुरदिलनगर निवासी सनी उर्फ सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके ऊपर 2017 में एक हत्या करने व 2019 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज थी।
पिछले साल मोहल्ला जलेसरी गेट निवासी एक महिला ने अदालत के आदेश पर सनी, विनय कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने तीनों पर घर में घुसकर मारपीट करने, रुपये, गहने लूटने व छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस तीनों की खोजबीन कर रही थी। रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर सनी को पुलिस चौकी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।