{"_id":"620fe43a9ba46212276f69b6","slug":"hathras-waiting-for-hours-due-to-lack-of-roadways-buses-passengers-upset-hathras-news-ali285459070","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बसों की कमी से घंटों करना पड़ रहा इंतजार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बसों की कमी से घंटों करना पड़ रहा इंतजार, यात्री परेशान
विज्ञापन
हाथरस : बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों की चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने की वजह से जिले में बसों की कमी हो गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बता दें कि हाथरस डिपो की 30 बसें चुनाव में चली गई है। इस कारण लोकल से लेकर लंबे रूटों तक बसों की किल्लत हो गई है। इधर, सहालग होने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां हो रही हैं। संवाद
- काफी देर से आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। बस न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। सहालगों को ध्यान में रखते हुए डिपो प्रशासन को बसों का इंतजाम करना चाहिए। - नरेंद्र कुमार, यात्री।
विज्ञापन
- आगरा-अलीगढ़ के लिए बसों की हर रोज कमी रहती है। यात्रियों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं। आगरा के लिए बस नहीं मिल रही है। - शाकिर खां, यात्री
- आगरा दवा लेने के लिए जा रही हूं। काफी देर से बस नहीं मिल रही है। बीमार होने के चलते खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। बसों की कमी को दूर करने पर अधिकारी ध्यान दें ताकि राहत मिले। - माया देवी