{"_id":"624b361ef7e462417321bfb9","slug":"hathras-waiting-for-electricity-connection-in-250-panchayat-houses-hathras-news-ali288526764","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 250 पंचायत घरों में विद्युत कनेक्शन लगने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 250 पंचायत घरों में विद्युत कनेक्शन लगने का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों के संचालन में विद्युत कनेक्शन की दिक्क्तें सामने आ रही है। जिले की करीब 250 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों में विद्युत कनेक्शन लगाए जाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत की ओर से आवेदन दिए गए हैं। कनेक्शन न होने के कारण पंचायत घरों का मिनी सचिवालय के रूप में संचालन नहीं हो पा रहा है।
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर का निर्माण कर उस भवन को मिनी सचिवालय के रूप में संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस भवन में एक पंचायत सहायक को भी तैनात किया गया है, जिससे कि ग्रामीणों को आसानी से सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन माध्यम से लाभ दिया जा सके।
जिले की करीब 250 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के संचालन की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है, लेकिन इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इन ग्राम पंचायतों की ओर से विद्युत कनेक्शन लगाए जाने के लिए अपने अपने क्षेत्र के बिजलीघरों में आवेदन दे दिए गए हैं। विद्युत कनेक्शन न होने के कारण पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे आदि नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि सभी पंचायत भवनों में जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन लगाए जाने के लिए पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए है। पंचायत सचिवों ने भी अवगत कराया है कि विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।
बकाया जमा न करने पर कटेंगे कनेक्शन
विद्युत विभाग ने पंचायत राज विभाग को ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक भवनों में लगे विद्युत कनेक्शनों के भुगतान को लेकर पत्र लिखा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पत्र के माध्यम से कहा है कि जल्द से जल्द विद्युत बिलों का भुगतान करा दिया जाए, अन्यथा कि स्थिति में विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।