फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers demonstrated for non-construction of road

हाथरस : सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers demonstrated for non-construction of road
हाथरस : चुनाव बहिष्कार का एलान करते गांव चिंतापुर बदन के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव चिंतापुर बदन में शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए मतदान बहिष्कार का एलान किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव खरबा से चिंतापुर बदन तक करीब 20 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क अब जर्जर हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है, अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मतदान बहिष्कार करेंगे। शनिवार को ग्रामीणों प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन करने वालों में हरेंद्र सिंह चौहान, पुनीत अग्निहोत्री एड., पुष्पा देवी, रेखा देवी, मीना देवी, लतादेवी, सुधादेवी, तरुण, विजय अग्निहोत्री, श्यामबाबू गौतम, छोटेलाल, सुरेशचंद, सुरेंद्र बघेल एड., अशोक शर्मा, रवेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed