{"_id":"5f5ba8598ebc3ee1c66ea3c1","slug":"hathras-vigilance-to-be-guarded-by-thieves-hathras-news-ali2435606117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिजली चोरों पर अब होगा विजिलेंस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिजली चोरों पर अब होगा विजिलेंस का पहरा
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। जिले में बिजली चोरों की निगरानी अब और सख्त होगी। जिले में जल्द ही विजिलेंस टीम की तैनाती होगी। अब तक बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगरा की विजिलेंस टीम यहां आती है।
उल्लेखनीय है कि आगरा में पिछले दिनों विजिलेंस का थाना खुल गया है। इस थाने के खुलने से आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जिलों की बिजली चोरी संबंधी शिकायतें अब आगरा में दर्ज होंगी। इस बीच प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में बिजली चोरी की समीक्षा की तो लाइन हानियां अधिक थीं, इसलिए अब हाथरस सहित पूरे प्रदेश में बिजली थाने की तरह विजिलेंस की तैनाती करने की भी बात उन्होंने कही है।
इससे बिजली अधिकारी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। विजिलेंस की तैनाती होने से बिजली चोरी के खिलाफ अब और सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि बीते दिनों ऊर्जामंत्री ने बैठक में हाथरस सहित प्रदेश के हर जिले में विजिलेंस की तैनाती की बात कही है। इससे काफी राहत मिलेगी। विजिलेंस के यहां होने से भ्रष्टाचार से संबधित मामलों की सुनवाई होगी। उनके अफसर उन्हें जहां जांच के लिए कहेंगे वहीं पर जांच करेंगे।