{"_id":"63090f3142bf044e83042bbd","slug":"hathras-vigilance-regarding-lumpi-in-villages-adjacent-to-aligarh-hathras-news-ali298982798","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलीगढ़ से सटे गांवों में लंपी को लेकर सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलीगढ़ से सटे गांवों में लंपी को लेकर सतर्कता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पशुओं में फैल रहे लंपी नामक रोग को लेकर पशुपालन विभाग ने अलीगढ़ जिले के सीमावर्ती गांवों में खास अलर्ट जारी कर दिया है। यहां के पशुपालकों को इस रोग से बचाव व लक्षणों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिले में अब तक 28 पशुओं में इस रोग के लक्षण पाए गए हैं। इन पशुओं को आइसोलेट कर दिया गया है, जिससे अन्य पशुओं में यह बीमारी न पहुंच सके।
जिले में लंबी बीमारी पशुओं में लगातार फैलती जा रही है। तहसील सासनी के गांव जिरौली के 28 पशुओं में इस बीमारी के लक्षण पाए जा चुके हैं। इसके उपचार के लिए टीमें लगातार गांवों में पशुओं का इलाज करने में जुटी हैं। पशुपालन विभाग की ओर से अलीगढ़ जिले के सीमावर्ती गांवों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
इन गांवों के ग्रामीणों को इस बीमारी से बचाव व रोग के लक्षण के बारे में पशुपालन विभाग की टीमें जागरूक कर रही हैं, ताकि इस रोग से अपने जिले के पशुओं को बचाया जा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पशुपालकों को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए ब्लॉक वार सर्विलांस टीम लगाई गई हैं। संवाद