{"_id":"62a0e8b6c555ff7f6e5fc4b3","slug":"hathras-video-of-minor-selling-liquor-goes-viral-hasayan-news-ali293444243","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नाबालिग के शराब बेचने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नाबालिग के शराब बेचने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला रति में रेलवे क्रासिंग फाटक चौकी के समीप एक परिजन अपने नाबालिग पुत्र से खुलेआम शराब का पौवा बिकवा रहा है। ठेके के सेल्समैन व पुलिस कर्मियों की तथाकथित मिलीभगत से शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, सलेमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही बोतल शराब की नहीं लग रही है। जो नाबालिग वीडियो में दिख रहा है उसे बुलवाया गया है।
रेलवे क्रासिंग फाटक चौकी के निकट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व मंदिर होने के बाद भी दुकान को मथुरा बरेली राजमार्ग से 400 मीटर की दूरी पर स्थापित करा दिया है। ठेका बंद होने के दौरान दुकानदार व उसके नाबालिग बच्चे मंहगे दामों में शराब बेचते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ठेका बंद होने के बाद पास का दुकानदार अपने नाबालिग लड़के से शराब बिकवा रहा है। संवाद