{"_id":"5f3c14a68ebc3e3cfc6c41ed","slug":"hathras-vicious-standing-in-the-guise-of-supplying-drugs-hathras-news-ali2414804154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नशीला पदार्थ आपूर्ति करने की फिराक में खड़े शातिर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नशीला पदार्थ आपूर्ति करने की फिराक में खड़े शातिर को पकड़ा
विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की हिरासत में नशा कारोबारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले रिंकू के बेटे को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। वह नहर पुल के पास नशीला पाउडर सप्लाई करने की फिराक में खड़ा था। गश्त के दौरान पहुंची पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा व उनकी टीम सोमवार की रात को गश्त पर थी। नगर पुल पर स्थित खोके के पास एक शातिर पुलिस को दिखाई दिया। उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम चिराग पुत्र रिंकू उर्फ रमन कुमार बताया। पुलिस ने उसके पास से एक किलो 98 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद किया।
एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अभियुक्त चिराग वार्ष्णेय का पिता रिंकू उर्फ रमन कुमार थाना हाथरस गेट का नशा का बड़ा कारोबारी रहा है। उसकी 29 दिसंबर 2019 को हत्या करके शव को मेंडू में भैंरो मंदिर के पास फेंक दिया गया था। विवेचना में अभियुक्त चिराग की मां कुसुम गुप्ता व अन्य सहयोगी जेल चले गए थे। कुसुम गुप्ता ने नशे के कारोबार को लेकर अपने पति की हत्या की थी, जो अभी भी जेल में है।
विज्ञापन
चिराग वार्ष्णेय ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। उसी कारोबार को अंजाम देते हुए चिराग को नहर पुल पर गुमटी के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पुराने मामले भी एनडीपीएस एक्ट के ही दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई विपिन यादव, रामवीर सिंह, पंकज कुमार शामिल थे।