{"_id":"5f9713c18ebc3e9b9242065d","slug":"hathras-vicious-sniffing-handkerchief-crossed-60-thousand-rupees-from-bamboo-businessman-s-pocket-sadabad-news-ali247269328","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शातिरों ने रूमाल सुंघाकर बांस कारोबारी की जेब से पार किए 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शातिरों ने रूमाल सुंघाकर बांस कारोबारी की जेब से पार किए 60 हजार रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के मथुरा अड्डे के निकट दो शातिर लोग एक बांस-बल्ली कारोबारी को नशीला कपड़ा सुंघाकर उसकी जेब से 60 हजार रुपये पार कर ले गए। होश में आने के बाद व्यवसायी ने पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया और इस संबंध में तहरीर भी दी है। पुलिस ने कारोबारी को साथ लेकर कई स्थानों पर पूछताछ भी की, लेकिन शातिर हाथ नहीं आ सके।
मथुरा अड्डे के पास गांव मंस्या कलां निवासी रामप्रकाश पुत्र हरदम सिंह की बांस-बल्ली की दुकान है। रामप्रकाश ने बताया कि उन्हें सोमवार को दुकान का सामान लेने आगरा जाना था।लिहाजा वह घर से 40 हजार रुपये लेकर निकले थे और बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर ला रहे थे। उनके पास कुल 60 हजार रुपये थे। इस दौरान मथुरा अड्डे के निकट ही एक गली में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनको आवाज देकर बुला लिया और इस दौरान वहां एक अन्य युवक भी आ गया और उसने हाथ मिलाया।
उसके हाथ में एक स्वाफी लगी हुई थी। यह दोनों उनसे बात करते हुए उनको चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल तक आए, लेकिन उसके बाद अचानक ही उन्हें होश नहीं रहा। जब वह होश में आए तो वह आगरा रोड पर मंदिर बैजनाथ के निकट थे। उनकी दो जेबों में रखे 60 हजार रुपये नहीं थे और यह दोनों व्यक्ति भी गायब थे। रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने भी उन्हें कई जगहों पर ले जाकर पूछताछ की है। इधर, इस मामले में एसएसआई अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।