फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vicious miscreants brought on remand recovered jewelry

हाथरस : रिमांड पर लाए गए शातिर बदमाशों ने बरामद कराए गहने

Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vicious miscreants brought on remand recovered jewelry
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में चोरी के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया। दोनों शातिर बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
27 नवंबर दीपक सोनी और एक दिसंबर 2021 को नरेंद्र कुमार निवासीगण ऐंहन थाना हाथरस जंक्शन ने अपने-अपने घरों में हुई चोरी की घटनाओं की सूचना पुलिस को दी थी। चोर उनके घरों से आभूषण और नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध् में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों सुरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह और सचिन कुमार पुत्र राकेश शर्मा निवासीगण ऐंहन ने 21 फरवरी 2022 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद शुक्रवार चार फरवरी 2022 को हाथरस जंक्शन पुलिस ने दोनों शातिर अभियुक्तों का कस्टडी रिमांड लिया और उनकी निशानदेही पर आभूषणों की बरामदगी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किया गया बरामद
एक कमर करधनी, दो हाफ करधनी, एक कमर पेटी, एक लॉकेट, छह जोड़ी पायजेब, पांच जोड़ी झुमके, तीन जोड़ी बच्चों के खडुआ, 28 हाय छोटी, 18 चंदा छोटे, तीन जोड़ी लच्छे (सफेद धातु) के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed