{"_id":"60bfbba18ebc3e84370ef6f3","slug":"hathras-vicious-history-sheeter-mohsin-arrested-with-ganja-worth-rs-2-lakh-sadabad-news-ali2650396160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो लाख रुपये के गांजे के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर मोहसिन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो लाख रुपये के गांजे के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर मोहसिन गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे हिस्ट्रीशीटर मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से करीब दो लाख रुपये की कीमत के 12 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि आठ जून को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहसीन उर्फ मौसिम पुत्र गुड्डू निवासी मुकेरखाना कस्बा सादाबाद को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसके कब्जे से 12 किग्रा अवैध गांजा व बाइक बरामद हुई है।
कोतवाल ने बताया कि मोहसिन एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद हाथरस के विभिन्न थानों व फरीदाबाद में लूट, डकैती चोरी, गैंगस्टर आदि के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त भी है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।