फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Verification of top 20 farmers who bought maximum urea

हाथरस : सर्वाधिक यूरिया खरीदने वाले 20 टॉप किसानों का होगा सत्यापन

Thu, 19 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Verification of top 20 farmers who bought maximum urea
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यूरिया की खरीद को लेकर कृषि विभाग ने सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में सर्वाधिक यूरिया खरीदने वाले टॉप 20 किसानों व यूरिया की बिक्री करने वाले विक्रेताओं का सत्यापन किए जाने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। टीमें विक्रेताओं व किसानों से संवाद कर यूरिया की खरीद के बारे में जानकारी लेंगी।
शासन स्तर से यूरिया की खरीद पर सीधी निगरानी की जा रही है। जिले में सर्वाधिक यूरिया खरीदने वाले टॉप 20 किसानों और का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इन विक्रेताओं की सूची यहां कृषि विभाग को उपलब्ध करा दी है। इन विक्रेताओं की खरीद का सत्यापन किए जाने के लिए जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने ब्लॉक वार कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी जिले में यूरिया की अधिकतम बिक्री वाले विक्रेताओं व किसानों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान जमीन के दस्तावेज और आधार आदि का मिलान किया जाएगा। वहीं मौजूदा स्टॉक के बारे में भी सत्यापन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस सत्यापन की रिपोर्ट जल्द ही शासन को भी भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान ओवररेटिंग के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। ओवर रेटिंग का तथ्य सामने आने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed