फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vaccination necessary to eliminate corona from the root

हाथरस : कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण जरूरी

Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Vaccination necessary to eliminate corona from the root
हाथरस : मोहल्ला कोठी बेलनशाह में अमर उजाला फाउंडेशन के बैंनर तले लगाए गए टीकाकरण शिविर में टीका ल? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को नगला बेलनशाह स्थित माहौर बगीची पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहां लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। साथ ही इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने कहा कि कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए कोरोनारोधी टीका लगवाना जरूरी है। जिस कार्य में युवाओं की सहभागिता होती है, वह कार्य उत्साह के साथ तय समय में जरूर पूरा होता है। वासुदेव माहौर एडवोकेट ने कहा कि अधिक टीकाकरण होने से कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा असरदार नहीं रही है। सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में टीकाकरण कर बहुत अच्छा फैसला लिया है। जो लोग रह गए हैं, उनके लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की। इस मौके पर टीकाकरण टीम में शामिल कर्मियों का भी स्वागत किया गया। राशन दुकानदार अजय कुमार राज व नारायण हरि ने सभी का आभार व्यक्त किया। अभिषेक राज, मुबीन खान, वीरेंद्र कुशवाहा, राशिद अली, मिथुन, पप्पू डाक्टर, नौशाद अली, सोफिया अली, हिना खान, जफर अली, जीनत, खूबीराम, सोनू, धर्मवीर, सुनीता चौधरी, हेमलता कुशवाहा, जीवन चौहान, सारिका, आशा, नीतू, मंजू सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed