फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uproar over breaking the wall of Pathwari temple

हाथरस : पथवारी मंदिर की दीवार तोड़ने पर हंगामा

Tue, 24 May 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Uproar over breaking the wall of Pathwari temple
हाथरस : लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते एसडीएम शिव सिंह व सीओ ब्रह्म सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान रोड स्थित पथवारी मंदिर की दीवार तोड़ने को लेकर मंगलवार को अच्छा-खासा हंगामा हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मुरसान रोड स्थित पथवारी मंदिर के निकट बीजास्व गृह (सांड़ घर) को लेकर सालों से विवाद चला आ रहा है। यह भूखंड पशु चिकित्सा विभाग के अधीन था। पूर्व विधायक छाबी मियां ने पशु चिकित्सा विभाग को यह जमीन दी थी। कुछ लोग इसके निजी संपत्ति होने का दावा करते हैं, इसलिए यह विवाद कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। पथवारी मंदिर के निकट के निवासी कई लोग मिलजुलकर मंदिर का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर की चहारदीवारी बनवाई जा रही थी। इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ लोग वहां आए और चहारदीवारी को तोड़ने लगे।
विज्ञापन

मौके पर काफी लोग जमा हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। चहारदीवारी तोड़ने के बाद वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। एसडीएम शिव सिंह, सीओ ब्रह्म सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस औश्र प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के प्रयास जारी हैं। घटना को लेकर पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने बताया कि मंदिर से सटी जमीन पशु चिकित्सालय के उप केंद्र बीजास्व गृह के नाम अंकित है। कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर इसे तोड़ दिया था। यह विवाद न्यायालय में चल रहा है। मंदिर अपने स्थान पर ही बना है। मंदिर निर्माण से पशु चिकित्सा विभाग को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में तीन पक्ष हैं। तीनों को अपने कागजातों के साथ तहसील बुलाया गया है। तब तक के लिए मंदिर का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मौके पर शांति है।
-शिव सिंह, एसडीएम सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed