फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Up to 15 people can apply for 10th and 12th person examination

हाथरस : 15 तक कर सकते हैं 10वीं व 12वीं की व्यक्ति परीक्षा के लिए आवेदन

Fri, 17 Sep 2021 07:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Up to 15 people can apply for 10th and 12th person examination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन यूपी बोर्ड सत्र 2021-22 की परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। 10वीं और 12वीं के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन जमा करने के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है। वहीं परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। इसके अलावा 100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 23 से 20 सितंबर तक व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र एवं शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ एवं 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित नवीन संशोधित तिथियों के अनुरूप सत्र 2021-22 कक्षा-9/11 के अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने हैं। परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड कराए जाने की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्यों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन के लिए ये बने हैं केंद्र
हाथरस। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान, राजकीय हाईस्कूल बस्तोई, राजकीय हाईस्कूल मिढ़ापिथू, राजकीय हाईस्कूल मई, बालिकाओं के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस को परीक्षा आवेदनपत्र जमा करने के लिए केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर 200-200 हाईस्कूल व 200-200 इंटरमीडिएट के अभ्यर्थी परीक्षा आवेदन कर सकेंगे। संवाद
पत्राचार शिक्षा पंजीकरण केंद्र
हाथरस। केवल हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन जमा किए जाने के लिए सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस और सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद को केंद्र बनाया गया है। इन दोनों में 100-100 आवेदन जमा किए जा सकेंगे। संवाद
बाहरी, विदेशी, अन्य बोर्डों के अभ्यर्थियों के लिए दो केंद्र
हाथरस। बाहरी, विदेशी और अन्य बोर्डों से आए 10वीं व 12वीं की व्यक्तिगत परीक्षा में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान हाथरस और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का नाम शामिल है। संवाद
यह है पूरा कार्यक्रम
हाथरस। संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्ररीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इसके बाद अर्ह छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। संस्था के प्रधान द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना छह अक्तूबर तक और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। 23 सितंबर से प्रति छात्र रुपया 100 (एक सौ मात्र) रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। संवाद

संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन जमा करने का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। इसके बारे में सभी प्रधानाचार्यों को जानकारी दे दी गई है, ताकि निर्धारित समय के अंदर परीक्षा आवेदन व अग्रिम पंजीकरण की कार्रवाई को पूरा किया जा सके।
-ऋतु गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed