फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: UP Election 2022: Today, the struggle for power in Hathras, common people will raise electoral issues, there will be sharp questions from the leaders

हाथरस : यूपी इलेक्शन 2022 : आज हाथरस में सत्ता का संग्राम, आम लोग उठाएंगे चुनावी मुद्दे, नेताओं से होंगे तीखे सवाल

Sun, 28 Nov 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: UP Election 2022: Today, the struggle for power in Hathras, common people will raise electoral issues, there will be sharp questions from the leaders
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले एक साल से उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला पूरे देश में चर्चा का केंद्र रहा है। यहां सितंबर 2020 में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। घटना ने काफी तूल पकड़ा। देखते ही देखते देश की राजनीति में ये मुद्दा हावी हो गया। आज भी विपक्षी दलों के नेता हाथरस कांड के जरिए ही योगी सरकार पर निशाना साधते हैं। ये तो हाथरस से संबंधित एक बुरी पहचान है। इससे हटकर यहां की एक धार्मिक पहचान भी है। यहां जैन धर्म के अनुयायियों के आस्था का प्रतीक तीर्थधाम मंगलायतन है। मंगलायतन में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
राजनीति के लिहाज से भी अब हाथरस काफी चर्चित है। जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें दो पर भारतीय जनता पार्टी और एक पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय ने 2017 चुनाव में जीत हासिल की थी। रामवीर अभी बसपा से निलंबित चल रहे हैं। अब एक बार फिर से यहां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में इस बार आम लोगों के लिए चुनाव में क्या मुद्दे होंगे? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? क्या इन साढ़े चार साल में जिले का विकास हो पाया? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को हाथरस में होगा।
विज्ञापन

आप भी ‘अमर उजाला’ के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्त्रस्म
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज के कई जिलों में ‘अमर उजाला’ का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ ‘सत्ता का संग्राम’ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा होते हुए मथुरा पहुंचा। अब अगला पड़ाव हाथरस है।

‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्त्रस्मों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे
अमर उजाला अखबार और ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
कब और कहां होंगे कार्यक्त्रस्म
1-सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान-उपाध्याय टी एंड कॉफी स्टॉल, बस स्टैंड के निकट हाथरस
2- दोपहर 12: 00 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान-डीआर बी इंटर कॉलेज आगरा रोड हाथरस
3- शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान-नगर पालिका पार्क, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed