फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two yards, security is a must

हाथरस: दो गज की दूरी, सुरक्षा है बहुत जरूरी

Sat, 09 May 2020 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two yards, security is a must
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस कोविड-19 को सही मायने में मात देनी है तो हम सभी को दो गज की दूरी के अनुशासन को अपने जीवन में उतारना होगा। बहुत लंबे समय तक देश को लॉकडाउन के हवाले नहीं किया जा सकता। सरकार द्वारा जरूरी सेवाओं और दफ्तरों में कामकाज शुरू करने के साथ ही दो गज की यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इन सब बातों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को दी जा रही है।
इस जिम्मेदारी को तब तक निभाने की बड़ी जरूरत है, जब तक कि इस वायरस को पूरी तरह से मात देने वाली वैक्सीन या मुकम्मल इलाज की व्यवस्था नहीं हो जाती। इस समय देश एक ऐसे वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, जोकि अदृश्य और अनजाना है। ऐसे में उससे सुरक्षित रहना है तो जरूरी सावधानी तो बरतनी ही होगी।
विज्ञापन

इस बारे में लोगों को बराबर जागरूक भी किया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचना है तो सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे से कम से कम दो गज यानि छह फीट की दूरी बनाकर रखें, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से आप भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी स्थल पर भीड़भाड़ से बचना होगा। खरीददारी के वक्त भी इसका पालन करना होगा। किसी भी दुकान (शॉप) पर एक समय पर पांच लोगों से ज्यादा की भीड़ से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में भी रखनी होगी उचित दूरी
कार्यालयों में भी एक उचित दूरी पर ही बैठकर कार्य करना होगा। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना भी बहुत जरूरी होगा। वायरस घर-दुकान या कार्यालय की सतह और सामानों पर भी हो सकते हैं, इसलिए साफ-सफाई पर भी ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। ऐसे स्थलों और दफ्तरों की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर या कीटाणुनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन स्थलों के बार-बार इस्तेमाल होने के चलते काउंटर, दरवाजों, कुंडियों आदि के जरिये संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए उनकी भी विधिवत सफाई का ख्याल रखें ।
दो गज की दूरी बनाना आवश्यक है, इसे हमें अपनी आम दिनचर्या में अपनाना बहुत जरूरी है। इस वायरस से बचाव का सबसे अच्छा उपाय सावधान रहना ही है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed