{"_id":"617d829b628f3a65732969ce","slug":"hathras-two-women-died-due-to-dengue-and-fever-hasayan-news-ali2770789181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डेंगू और बुखार से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डेंगू और बुखार से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
हाथरस : सरोज देवी का फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में डेंगू लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को गांव बरवाना व नगला अहीर निवासी दो महिलाओं की डेंगू और बुखार से मौत हो गई।
गांव बरवाना निवासी कृष्ण कुमार शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी मनोरमा उपाध्याय को बुखार आया था। मनोरमा देवी के परिजनों ने उनका उपचार आगरा के अस्पताल में कराया। आगरा में चिकित्सक ने उन्हें डेंगू पॉजिटिव बताया। कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मनोरमा का दो-तीन घंटे उपचार चला। तभी उनकी मौत हो गई। इसी पंचायत के गांव नगला अहीर निवासी हाकिम सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सरोज देवी को दो-तीन दिन पहले बुखार आया था।
हाकिम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक पर उन्होंने सरोज का उपचार कराया था। शुक्रवार को सरोज देवी ने दम तोड़ दिया। डेंगू और बुखार से दो महिलाओं की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत बरवाना के कई घरों में बुखार पीड़ितों की चारपाई बिछी हुई हैं। संवाद

हाथरस : बरवाना की मनोरमा उपाध्याय का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HASAYAN
विज्ञापन