फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two vicious crooks arrested including stolen bikes

हाथरस : चोरी की बाइकों सहित दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Mon, 06 Dec 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two vicious crooks arrested including stolen bikes
बाइक चोरी का खुलासा करती कोतवाली सदर पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों सहित दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली सदर के आगरा रोड पुलिस चौकी प्रभारी लगातार वाहन चोरों की कमर तोड़ रहे हैं। शनिवार दोपहर डीआरबी कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को पकड़ लिया। जिसकी निशानदेही पर चंदपा के गांव झीगुरा में दबिश देकर एक घर से चोरी की चार बाइक बरामद की।
मुकदमा दर्ज कर दोनो वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। शनिवार दोपहर को आगरा रोड चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव डीआरबी कॉलेज के तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक प्रकाश चंद्र शर्मा निवासी बमरौली अहीर थाना मलपुरा आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिसके पास से एक चोरी की बाइक भी मिली। पूछताछ के दौरान चोर ने पुलिस को बताया के चंदपा के गांव झीगुरा में उसके बहनोई के छोटे भाई मोहनलाल के घर में चार बाइक चोरी की रखी हुई हैं, जोकि आगरा, अलीगढ़, हाथरस से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर झीगुरा में मोहनलाल के यहां दबिश दी तो घर के आंगन में चोरी की चार बाइक खड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रकाश चंद शर्मा अपने साथी आगरा के बूंदी कटरा निवासी गौरव के साथ मिलकर बाइक चोरी करता था। पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक महीने में आठ बाइक कीं बरामद
आगरा रोड पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव लगातार वाहन चोरों पर कार्रवाई करके चोरी की बाइक बरामद कर रहे हैं। 26 नवंबर को उप निरीक्षक ने गिजरोली के निकट चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उससे पूर्व दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed