{"_id":"62dd8db70f372916ee71f827","slug":"hathras-two-thieves-arrested-including-three-stolen-bikes-and-pistol-shaphu-news-ali296741579","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चोरी की तीन बाइक एवं तमंचा सहित दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चोरी की तीन बाइक एवं तमंचा सहित दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को सादाबाद जलेसर मार्ग पर बंद पड़े पुराना भद्रकाली धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइक, एक तमंचा 315 बोर एवं तीन कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।
प्रभारी कोतवाली योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। अभियुक्त चंद्रवीर की इगलास में बाइक मरम्मत की दुकान है। ये लोग हाथरस, अलीगढ़ में बाइक चोरी करते हैं और दुकान पर ले जाकर उनके सामान को निकालकर बेच देते हैं।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि एक हीरो स्पलेंडर बाइक 19 जुलाई को थाना सहपऊ के कस्बा मानिकपुर से चोरी की थी। इसके अलावा दो अन्य बाइकें कुछ दिन पहले थाना सादाबाद क्षेत्र से चोरी की थी। इन्होंने अपने नाम गजेंद्र पुत्र विजय पाल निवासी नगला मौजी एवं चंद्रवीर पुत्र अशोक निवासी नगला डांगुर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ बताया। संवाद