{"_id":"60a2b0da8ebc3e4d1212edde","slug":"hathras-two-parties-fight-in-children-s-dispute-hathras-news-ali2633356123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बच्चों के विवाद में मोहल्ला रमनपुर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने अचानक दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। झगड़े में एक महिला घायल हो गई।
इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार कराया। उसके बाद मोहल्ले के कुछ लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।