{"_id":"604e53fe8ebc3ed38166c890","slug":"hathras-two-addicts-beat-up-police-informed-of-robbery-hathras-news-ali2586298177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो नशेड़ियों में हुई मारपीट, पुलिस को दी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो नशेड़ियों में हुई मारपीट, पुलिस को दी लूट की सूचना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दो नशेबाजों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक ने दूसरे पर लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली तो लूट की बात झूठी निकली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
इगलास रोड स्थित गांव भोजपुर निवासी दो लोगों ने पहले तो शराब पी। इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर दोनों में मारपीट होने लगी। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। एक ने पुलिस को फोन करके यह सूचना दे दी कि उसके साथ लूट हो गई है। लूट की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद यह बात सामने आई कि दोनों लोग एक ही गांव के हैं। उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। लूट जैैसा कोई मामला नहीं है।