फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: True conductor of Hindi culture

हाथरस : हिंदी संस्कारों की सच्ची संवाहक

Fri, 17 Sep 2021 03:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: True conductor of Hindi culture
हाथरस : एसके उपाध्याय। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है, बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक भी है। हिंदी बोलना हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदी वैज्ञानिक भाषा है। जैसे लिखते हैं, वैसे ही बोलते हैं। शहर के बुद्धिजीवि और शिक्षक वर्ग ने सभी से मिलकर हिंदी को उसका गौरव वापस दिलाने की अपील की है। संवाद
यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें अंग्रेजी आती है या नहीं, यह मायने नहीं रखता। यदि हमें हिंदी नहीं आती है तो हमारे लिए शर्म की बात जरूर है। लोग झूठा दिखावा करते हैं। हमें ढोंग से बचना होगा। अक्सर लोगों को कहते सुना है कि हमारी हिंदी कमजोर है। यह मनोबल गिराने वाली बात है। हम बच्चों से कहते हैं कि अंग्रेजी मजबूत होनी चाहिए, लेकिन उससे पहले हिंदी मजबूत होनी चाहिए।
विज्ञापन

-भारती कौशिक, प्रधानाचार्य यूसीएमके
हिंदी ही वो माध्यम है, जिसके जरिये आज हम समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। हिंदी हृदय की भाषा है। हिंदी के जरिये हम अपनी बात को एक-दूसरे तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। भारत के सर्वांगीण विकास में हिंदी की अहम भूमिका है। हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि हम हिंदी का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील अग्रवाल, समाजसेवी
हिंदी देश के मन की भाषा है। इसे मान की भाषा बनाया जाना जरूरी है। नई शिक्षा नीति में हिंदी को विशेष महत्व दिया गया है। सभी लोगों को अधिक से अधिक हिंदी बोलने के लिए प्रेरित करना होगा। हिंदी हृदय के साथ संस्कार प्रदान करने वाली भाषा है। अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए।
-एसके उपाध्याय, बुद्धिजीवी

हाथरस : सुनील अग्रवाल।  संवाद

हाथरस : सुनील अग्रवाल। संवाद- फोटो : HATHRAS

हाथरस : भारती कौशिक, प्रधानाचार्य।  संवाद

हाथरस : भारती कौशिक, प्रधानाचार्य। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed