फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: True benefactor of SP, Scheduled Castes and Backward Classes

हाथरस : सपा अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की सच्ची हितैषी

Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: True benefactor of SP, Scheduled Castes and Backward Classes
दलित पिछड़ा सम्मेलन में मौजूद सपाई। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के नौरंगाबाद मोहल्ला स्थित मुरली कृष्ण गेस्ट हाउस में सपा का अनुसूचित जाति सह पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सपा हमेशा से पिछड़ों व अनुसूचित जाति के लोगों की हितैषी रही है।
मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव की सरकार में सपा ने इनके लिए काफी काम किए हैं। सब इन कामों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। सपा की सरकार बनते ही इनके कल्याण का टूटा चक्र फिर से जोड़कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में पिछड़ी जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप एवं डॉ. रामकरन निर्मल, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना, डॉ. असीम यादव पूर्व एमएलसी का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार वर्ष के शासनकाल में समाज का हर तबका दुखी व परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बाद प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई की बाढ़ आ गई है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी, छोटे एवं लघु उद्यमी बुरी तरह परेशान हैं। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसपी सिंह सेंगर ने कहा कि पूरे प्रदेश में जबरदस्त भाजपा विरोधी लहर चल रही है। भाजपा खुद इससे डर गई है।
इसके अलावा असीम यादव, जसवंत सिंह यादव एमएलसी जिलाध्यक्ष, ओमवती यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, देवेंद्र अग्रवाल पूर्व विधायक, चौधरी भाजुद्दीन पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, मूल चंद्र निम, मौहर सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में नरायन काके, रामबहादुर उर्फ भोला पहलवान पूर्व जिलाध्यक्ष, मनोज यादव, बबलू यादव, रामेश्वर सिंह पहलवान, सुशील यादव, मनोज बघेल, राना प्रताप सिसौदिया, प्रवेश यादव, रिंकू सेंगर, नवीन माहौर, विजेंद्र सिंह जाटव, सुनील यादव मास्टर, संजीव यादव, शैलेंद्र यादव उर्फ बॉबी, रामकुमार नागर, श्रीराम यादव, सुनीता यदुवंशी, विजय सिंह प्रेमी, डॉ. अवधेश सिंह, प्रवीन बघेल, विवेक यादव, मदन अहेरिया, नीरज अहेरिया, कायम सिंह अहेरिया, चौधरी देशराज सिंह, फजलू रहमान, अब्दुल बशीर कुरैशी रवीकांत यादव थे। संचालन पूर्व प्रदेश सचिव विपिन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed