{"_id":"5f134a528ebc3e9faa1e7c57","slug":"hathras-truck-crushed-young-man-to-death-hathras-news-ali2389888184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
हाथरस: दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कोतवाली हाथरस गेट पर मौजूद लोग।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र इगलास अड्डे पर एक ट्रक युवक को कुचलता हुआ चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों के कहने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव उन्हें सौंप दिया।
इगलास अड्डा माहेश्वरी कॉलोनी निवासी सोनू (24 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार शनिवार की दोपहर को इगलास अड्डा पर खड़ा था। इस बीच एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि लोग ट्रक को रोकते, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बिना पोस्टमार्टम के ही वह शव लेकर चले गए। परिजनों ने यह भी बताया है कि मृतक विक्षप्त था, वह ऐसे ही घूमता रहता था। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही और फिर शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
-मनोज कुुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।