{"_id":"5e5ff55e8ebc3ec7510aad72","slug":"hathras-truck-collided-with-potato-laden-tractor-trolley-six-people-injured-hathras-news-ali2283615156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव सलेमपुर के निकट ट्रक ने आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
रति का नगला के पास एक आलू से लदी ट्र्रैक्टर ट्रॉली खराब हो गई थी, उसमें से आलू दूसरे ट्रैक्टर में लादकर रामवीर पुत्र महावीर, रामकुमार पुत्र बनवारी लाल, भूरा पुत्र फूलचंद्र, संजू पुत्र रामजीलाल निवासीगण अलीपुर बबूल गांव, विनय पुत्र अशोक कुमार निवासी जरैरा और करवेंद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी बबूलगांव हाथरस की ओर आ रहे थे।
इस बीच सलेमपुर के निकट सामने से ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली सवार छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। रात करीब एक बजे हुए हादसे के बाद मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।